'खतरनाक' प्रदूषण के बीच दिल्ली में एक घर का AQI है 10-15, लगे हैं 15,000 से अधिक पौधे
दिल्ली में प्रदूषण के 'खतरनाक' स्तर के बीच दक्षिणी दिल्ली स्थित सैनिक फार्म में पीटर सिंह और नीनो कौर के स्वामित्व वाले घर का एक्यूआई 10-15 के बीच बरकरार है। कपल के इको-फ्रेंडली घर में 15,000 से अधिक पौधे लगे हैं और घर में प्लास्टर या पेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह घर सौर ऊर्जा से संचालित है।