'गैंग्स...' के शूट के पहले दिन अनुराग ने कहा था- ओवरऐक्टिंग क्यों कर रहे?: नवाज़ुद्दीन
ऐक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने एक पॉडकास्ट में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के सेट पर अपने पहले दिन को याद करते हुए बताया है कि फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने उन्हें डांटा था। उन्होंने कहा कि अनुराग ने उन्हें एक तरफ ले जाकर कहा, "तू पागल है क्या? ओवरऐक्टिंग क्यों कर रहा है?" नवाज़ुद्दीन ने कहा कि वह अपनी हरकत पर शर्मिंदा थे।