'गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र में क्यों अपना ही गांव बेचने सड़कों पर उतरे किसान?
सोलापुर ज़िले (महाराष्ट्र) के तुलसी गांव में किसानों ने पानी की कमी के विरोध में गांव के बाहर 'गांव बिकाऊ है' का बोर्ड लगा दिया है। किसानों ने कहा कि सिंचाई के लिए 25-साल से सरकार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही दे रही है। जल संकट के कारण गांव की करीब 2,700 हेक्टेयर कृषि भूमि के बंजर होने की आशंका है।