'गांव से हटाओ ठेका', यूपी में महिलाओं ने लाखों की शराब सड़क पर फेंकी
इटावा (यूपी) के समसपुर गांव में स्कूल के पास स्थित शराब ठेके के विरोध में बुधवार को महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने शराब ठेके में घुसकर वहां रखीं शराब की बोतलें बाहर सड़क पर फेंक दीं। महिलाओं का आरोप है कि गांव के बीचोंबीच ठेका होने से शराब पीकर लोग झगड़ा करते हैं, जिससे वे काफी परेशान हैं।