'गंगा मैया पांव धुलने आती हैं, लोग सीधे स्वर्ग जाते हैं'; बाढ़ पीड़ितों से यूपी सरकार के मंत्री
कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) क्षेत्र में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करते वक्त राज्य के मंत्री संजय निषाद ने पीड़ितों से कहा है, "आप सबका सौभाग्य है...गंगा मैया पुत्रों का पैर धुलने आती हैं, आदमी सीधा स्वर्ग जाता है।" संजय निषाद ने आगे कहा, "गंगा मैया के आने से गेहूं की फसल अच्छी होती है, भले 3-4 महीने परेशानी होती है।"