'गुजरात में ₹42 करोड़ में बने पुल को ₹52 करोड़ की लागत से तोड़ा जाएगा' दावों पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
अहमदाबाद (गुजरात) में 2017 में ₹42 करोड़ की लागत से बना पुल अब जर्जर हो गया है और रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इसे तोड़ने में ₹52 करोड़ खर्च होंगे। इसपर गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, "पुराना पुल ध्वस्त करने और...नए पुल के निर्माण की संयुक्त लागत ₹52 करोड़ है...निर्माण राशि ठेकेदार से वसूली जाएगी।"