'गुड टच, बैड टच' सेशन में बच्चियों का यौन शोषण करने वाले यूपी के शिक्षामित्र का हुआ पर्दाफाश
ललितपुर (उत्तर प्रदेश) में प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चियों का यौन शोषण करने के आरोप में डरू विश्वकर्मा नामक शिक्षामित्र को गिरफ्तार किया गया है। गांव के मुखिया ने बताया कि 'गुड टच, बैड टच' सेशन में बच्चियों ने शिक्षामित्र की करतूत का खुलासा किया था। बकौल पुलिस, सूचना मिली थी कि शिक्षामित्र बच्चियों से अश्लील हरकतें करता है।