'गुड टच-बैड टच' सेशन के दौरान पुणे में 10 वर्षीय बच्ची ने बताई रेप की बात
पुणे (महाराष्ट्र) के एक स्कूल में 'गुड टच-बैड टच' सेशन के दौरान एक 10-वर्षीय बच्ची ने अपने साथ रेप होने की जानकारी दी जिसके बाद 67-वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी 23 अगस्त को स्कूल से घर लौट रही बच्ची को अपने घर लेकर गया था। बच्ची की काउंसलिंग कराई जा रही है।