'गुड न्यूज़' में दिलजीत वाला रोल पहले मुझे ऑफर हुआ था, मैंने मना कर दिया था: बादशाह
रैपर-गायक बादशाह ने एक इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म 'गुड न्यूज़' में ऐक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ वाला रोल पहले उन्हें ही ऑफर किया गया था। बादशाह ने बताया कि उन्होंने रोल के लिए इसलिए मना कर दिया था क्योंकि फिल्म में वह किरदार बच्चे पैदा नहीं कर सकता था। बकौल बादशाह, इसके बाद फिल्म की पूरी कास्ट बदल दी गई।