'गुड बाय गाइज़, नो मोर ऑप्शन' मेसेज भेजकर यूपी में 25 वर्षीय मैनेजर ने की आत्महत्या
नोएडा (यूपी) में 25-वर्षीय युवक ने कथित तौर पर प्रेमिका द्वारा शादी करने से इनकार करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक एक कंपनी में क्वॉलिटी मैनेजर था और प्रेमिका से उसकी 15 दिन बाद सगाई होनी थी। युवक ने अपने भाई को वॉट्सऐप मेसेज किया था जिसमें लिखा था, "गुड बाय गाइज़, फिनिश माय सेल्फ, नो मोर ऑप्शन।"