'गंदे हाथ लगाता है', हिमाचल में अश्लील हरकतें करते बैंक मैनेजर का वीडियो रिकॉर्ड कर महिला कर्मी
ऊना (हिमाचल प्रदेश) में एक एसबीआई शाखा की महिला कर्मी ने सर्विस मैनेजर पर अश्लील मेसेज भेजने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उसने आरोपी का गलत तरीके से छूने का चुपके से वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें वह कहती है, "इसके पास बैठ नहीं सकती...गंदे-गंदे हाथ लगाता है।" बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने उसे आईफोन देने की पेशकश की थी।