'गाना' को रेडियो मिर्ची की पेरेंट कंपनी ने महज़ ₹25 लाख में खरीदा: रिपोर्ट

'एनट्रैकर' की रिपोर्ट के मुताबिक, एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड (ईएनआईएल) ने पिछले साल केवल ₹25 लाख में म्यूज़िक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'गाना' को खरीदा है। ईएनआईएल, टाइम्स ग्रुप की सूचीबद्ध सहायक कंपनी और रेडियो मिर्ची की पेरेंट कंपनी है। बकौल रिपोर्ट, गाना का अधिग्रहण एयरटेल विंक के साथ संभावित विलय की बातचीत विफल होने के बाद की गई बिक्री थी।

Load More