'गुप्ता चाट भंडार' के नाम से दुकान चला रहा था गुलफाम, हरिद्वार पुलिस ने लिया ऐक्शन
यूपी-उत्तराखंड की सीमा के पास हरिद्वार ज़िले में गुलफाम नामक शख्स द्वारा 'गुप्ता चाट भंडार' के नाम से दुकान चलाए जाने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा पेमेंट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने पर हुआ। पुलिस ने कहा कि खुद का नाम छिपाकर किसी और के नाम से दुकान चलाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।