'गंभीर रूप से बीमार' हैं ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई: रिपोर्ट
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामनेई (85) 'गंभीर रूप से बीमार' हैं और उनके 55 वर्षीय दूसरे बेटे मोजतबा खामनेई उनका उत्तराधिकारी बन सकते हैं। यह खबर इज़रायल और ईरान में जारी तनाव के बीच आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराधिकारी के फैसले में इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की 'महत्वपूर्ण भूमिका' होगी।