'ग्राइंडर, भजन', प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी संग आखिरी 11 मिनट में क्या हुआ?
25 सितंबर की सुबह वृंदावन के गुरु कृपा कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण अपने कमरे से निकलकर छत पर गए और करीब 11 मिनट बाद चौथी मंज़िल से नीचे गिर गए। गिरने से पहले उनके कमरे में खून लगा ग्राइंडर मिला और घटना के बाद भी उनके मोबाइल पर भजन चल रहे थे।