'ग्रेट खली' ने कार ऐक्सिडेंट के बाद फैन्स को दिया अपडेट, कहा- कोई बड़ी बात नहीं
जाने-माने WWE आइकन दिलीप सिंह राणा उर्फ 'द ग्रेट खली' की कार का पानीपत टोल प्लाज़ा (हरियाणा) के पास ऐक्सिडेंट होने के बाद उन्होंने फैन्स को अपनी हेल्थ का अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, "मैं बिल्कुल ठीक हूं...आप लोगों और भगवान का आशीर्वाद मेरे साथ है...हां, मेरी कार थोड़ी डैमेज हो गई है लेकिन यह कोई बड़ी बात नहीं है।"