'ग्रेटर गाज़ियाबाद' में होंगे कौन से इलाके जिसके गठन का CM योगी ने किया है एलान?
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाज़ियाबाद का विस्तार कर 'ग्रेटर गाज़ियाबाद' के गठन की घोषणा की है। इसका गठन लोनी नगर पालिका, खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका और मुरादनगर नगर पालिका को गाज़ियाबाद नगर निगम के साथ मिलाकर किया जाएगा। इससे जीएमसी का क्षेत्र बढ़कर 300 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा व मौजूदा आबादी में 9 लाख की बढ़ोतरी होगी।