'गोल्डमैन' नाम से मशहूर बिहार के शख्स ने अपनी बाइक पर चढ़वाई सोने की परत
ABP न्यूज़ के मुताबिक, 'गोल्डमैन' नाम से मशहूर बिहार के प्रेम सिंह ने अपनी बाइक पर सोने की परत चढ़वाई है। इससे पहले प्रेम सिंह ने बताया था कि वह पेशे से ठेकेदार हैं और अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा सोने पर खर्च करते हैं। प्रेम ने कहा कि वह 5 किलोग्राम से अधिक के सोने के गहने पहनते हैं।