गोल्डमैन सैक्स ने कमिंस की रेटिंग घटाकर की 'सेल', 4% से अधिक गिरे कंपनी के शेयर
ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने कमिंस इंडिया की रेटिंग 'न्यूट्रल' से घटाकर 'सेल' कर दी है जिसके बाद कंपनी के शेयर शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान 4% से अधिक लुढ़क गए। फर्म ने कंपनी का टारगेट प्राइस मौजूदा कीमत से 23% घटाकर ₹2,900/शेयर किया है। कंपनी के शेयर में इस साल अब तक करीब 82% की तेज़ी आई है।