'ग्लोबल मंच पर आपका बहुत प्रभाव है', PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर पुतिन ने दी बधाई
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजा है। पुतिन ने कहा, "आपको अपने देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा रुतबा हासिल है।" उन्होंने दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए हार्दिक स्वागत के लिए भी उन्हें धन्यवाद दिया है।