'गुलामी का जीवन, अत्याचार', गुजरात छोड़ गांव क्यों लौट रहे यूपी-बिहार के लाखों मजदूर?
सूरत (गुजरात) में यूपी-बिहार के लाखों मजदूरों ने 'गांव चलो आंदोलन' शुरू कर दिया है। मजदूरों का आरोप है कि 12-12 घंटे की शिफ्ट के बावजूद न तो समय पर पूरी सैलरी मिलती है और न हफ्ते में एक दिन की छुट्टी। मजदूरों ने कहा कि गुलाम बनने से अच्छा है गांव में खेती करें लेकिन अब अत्याचार नहीं सहेंगे।