'गोलमाल' फेम व्रजेश हिरजी को महिला ने बताया चंकी पांडे, ऐक्टर ने शेयर किया वीडियो
फिल्म 'गोलमाल' (2006) फेम व्रजेश हिरजी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि एक महिला उन्हें पहचान नहीं पाई। वीडियो में ऐक्टर ने महिला से पूछा कि 'मैम, मेरा नाम बोलिए' जिस पर महिला ने ऐक्टर चंकी पांडे का नाम लिया। फिल्म 'कहो ना प्यार है' और 'फना' में भी व्रजेश नज़र आए थे।