'गॉसिप गर्ल' की ऐक्ट्रेस मिशेल ट्रैक्टेन्बर्ग का 39 की उम्र में हुआ निधन
'गॉसिप गर्ल' में जॉर्जीना स्पार्क्स की भूमिका निभाने वालीं हॉलीवुड ऐक्ट्रेस मिशेल ट्रैक्टेन्बर्ग का 39 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें बुधवार को सेंट्रल पार्क साउथ स्थित एक लग्ज़री अपार्टमेंट में मृत पाया गया। हालांकि, उनकी मौत का कारण अबतक पता नहीं चला है। ट्रैक्टेन्बर्ग ने हाल ही में अपना लिवर ट्रांसप्लांट करवाया था।