अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। ऐक्टर यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह खबर बताते हुए लिखा, 'हमारा गजनी, लगान का देवा अब नहीं रहा।" प्रदीप के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने कहा, "उन्हें कैंसर था और वह दोबारा हो गया था।" उन्होंने 'महाभारत' में अश्वत्थामा का किरदार भी निभाया था।