'गरीब जितने बच्चे करेंगे उतनी गरीबी बढ़ेगी', 'लॉकअप' में अशनीर की पत्नी के बयान पर छिड़ा विवाद
उद्यमी अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ने हाल ही में शो 'लॉकअप' में कहा, "अमीर लोग ज़्यादा बच्चे पैदा करेंगे तो अमीरी बढ़ेगी...गरीब लोग बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी।" माधुरी की इस बात पर शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख भी हैरान नज़र आए। कई लोगों ने माधुरी के इस बयान पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है।