'गर्भवती के श्राप' के चलते हिमाचल के एक गांव में वर्षों से नहीं मनाया जा रहा दिवाली का त्योहार
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) के सम्मू गांव में लोग सैकड़ों वर्षों से दिवाली नहीं मना रहे। एक बुज़ुर्ग ने बताया कि यहां जब भी दिवाली मनाने की कोशिश करते हैं किसी-ना-किसी की मौत हो जाती है। कहा जाता है कि पति की मौत के बाद सती हुई एक गर्भवती महिला ने गांव को दिवाली नहीं मना पाने का श्राप दिया था।