'गर्म पानी पीना बेटा', न्यूज़ीलैंड में महिला फैन की बात सुन मुस्कुरा उठे वैभव सूर्यवंशी
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20I मैच में 45(19) रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले 15-वर्षीय भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी मैच के बाद दर्शक दीर्घा में पहुंचे और फैंस को ऑटोग्राफ दिया। इस दौरान एक महिला ने उनसे कहा, "हैलो वैभव...हम लोग भी बलिया से हैं...ठीक हो? गर्म पानी पियो बेटा, ठंडा मत पीना।" महिला की बात सुनकर वैभव मुस्कुराते दिखे।