'घुटनों पर ला देंगे'...झारखंड में परीक्षा गड़बड़ी को लेकर छात्र नेता देवेंद्र ने शुरू किया अनशन

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी प्रमुख मांगों में TDPL एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच, अनियमितताओं के लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शामिल हैं। महतो ने कहा, "सरकार को घुटनों पर ले आएंगे।"

Load More