'घर आजा परदेसी' गाने की तर्ज़ पर युवकों ने सब्ज़ी बेचने के लिए गाया 'आलू हो गया सस्ता'
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें 2-युवक 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के गाने 'घर आजा परदेसी' की तर्ज़ पर सब्ज़ी बेचने के लिए 'आलू हो गया सस्ता, बैंगन देख रहा तेरा रस्ता' गाना गया। युवक आगे गाते हैं 'बागों में कटहल के मौसम वापस आए रे'। वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "यह बहुत बढ़िया है...मस्त आवाज़।"