'घर में गोडसे, बाहर गांधी', यही उनकी नीति है: पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा पर कांग्रेस
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने यूक्रेन की यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा, "'घर में गोडसे, बाहर गांधी', यही उनकी नीति है।" खेड़ा ने कहा, "उन्होंने (यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की) प्रधानमंत्री को घेरते हुए कहा कि आपके व्यापार के कारण रूस को ताकत मिल रही। प्रधानमंत्री ने इसपर क्या जवाब दिया...हम यह जानना चाहते हैं।"