'चांदनी बार' के रिलीज़ के बाद महेश भट्ट ने मुझे दी थीं गालियां: मधुर भंडारकर

निर्देशक मधुर भंडारकर ने कहा है, "फिल्म 'चांदनी बार' के रिलीज़ के बाद फिल्ममेकर महेश भट्ट ने मुझसे फोन कर पूछा था, 'मधुर, तुम कहां हो?', मुझे नींद आ रही थी इसलिए मैंने कहा कि घर पर हूं।" मधुर ने बताया, "उन्होंने मुझे गालियां दीं और कहा, 'पागल, मूर्ख...सिनेमाघरों में भीड़ देखो...ऐसे मील के पत्थर बार-बार नहीं देखने को मिलेंगे'।"

Load More