बॉलीवुड सितारों के नाम वाले गधों की मेले में लगी बोली, 'चंकी पांडे' ने सबको पछाड़ा, सलमान-शाहरुख रह गए पीछे
चित्रकूट (यूपी) में दिवाली के दूसरे दिन लगे पारंपरिक गधा मेले में बॉलीवुड सितारों के नाम वाले जानवर आकर्षण का केंद्र रहे। यहां 'चंकी पांडे' नाम का गधा ₹72000 में बिका और सबसे महंगा रहा। मेले में सलमान खान/शाहरुख खान/अमिताभ बच्चन नाम वाले गधे भी पहुंचे। व्यापारियों के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रकों के बढ़ते इस्तेमाल से गधों की मांग घटी है।