'चौकी पर ही सोते हैं सीएम नीतीश कुमार', अशोक चौधरी ने बताया- उनके बेडरूम में है बस 3 सामान

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने एक पॉडकास्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सादगी को लेकर बताया कि वह आज भी चौकी (तखत) पर सोते हैं। उन्होंने बताया कि सीएम आवास के उनके बेडरूम में उस चौकी के अलावा 2 प्लास्टिक की कुर्सी और एक अलमारी है। चौधरी ने कहा, "नीतीश राजनीति को सेवा भाव से देखते हैं।"

Load More