रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉट्सऐप वेब यूज़र्स के लिए 'चैट विद अस' फीचर पर काम कर रहा है। इससे यूज़र्स के लिए वॉट्सऐप सपोर्ट टीम से मदद मांगना आसान हो जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, फीचर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा उत्पन्न प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं लेकिन एआई समस्या का समाधान नहीं कर पाता है तो यूज़र्स ह्यूमन सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं।