'चंदू चैंपियन' देखकर रोए कपिल देव, कहा- कार्तिक ने की शानदार ऐक्टिंग
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' देखी है और उन्होंने फिल्म निर्माता व पूरी टीम की तारीफ की है। कपिल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, "फिल्म देखकर मैं हंसा, गर्व महसूस किया और फिर रोया...यह स्पोर्ट्स फिल्म नहीं बल्कि इससे भी कहीं बढ़कर है। कार्तिक ने फिल्म में शानदार ऐक्टिंग की है।"