चीन का चांग ई-6 अंतरिक्षयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से नमूने लेकर पृथ्वी पर लौटा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन का चांग ई-6 अंतरिक्षयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से नमूने लेकर पृथ्वी पर लौट आया है। चीन का चांग ई-6 अंतरिक्षयान मंगलवार को उत्तरी चीन के इनर-मंगोलियन इलाके में उतरा। चीन नैशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के निदेशक जांग केजियान ने कहा, "मैं घोषणा करता हूं कि चांग ई-6 लूनर एक्सप्लोरेशन मिशन ने पूरी सफलता हासिल की है।"