'चीन के वॉटर बम पर भारत चुप क्यों?', मशहूर एक्सपर्ट ब्रह्मा चेलानी ने पूछा सवाल; की 2 मांग
मशहूर एक्सपर्ट ब्रह्मा चेलानी ने X पर पोस्ट शेयर कर कहा है, "चीन के वॉटर बम पर भारत चुप क्यों बैठा है?" उन्होंने कहा, "पूर्वोत्तर भारत के लाखों लोगों की जान-आजीविका पर संभावित खतरे को देखते हुए कम-से-कम भारत को चीन से विशाल बांध परियोजना से जुड़ी गोपनीयता हटाने और...निर्माण स्थल जाने के लिए अनुमति देने की मांग करनी चाहिए।"