चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों की संख्या हुई 10 करोड़ के पार
चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के सदस्यों की संख्या 2024 के अंत तक 10.02 करोड़ से अधिक हो गई है। सीपीसी के केंद्रीय संगठन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, यह आंकड़ा 2023 से 10.9 लाख ज़्यादा है। पार्टी के 52.5 लाख प्राथमिक संगठन भी हैं। हालांकि, विश्लेषकों के अनुसार, सख्त जांच के चलते सदस्यता की वृद्धि धीमी रही है।