रॉयटर्स के मुताबिक, चीन में कुत्तों की शादियों का चलन बढ़ रहा है और इसके पीछे लोगों में जानवरों पर पैसा खर्च करने की बढ़ती इच्छा है। पालतू जानवरों पर 2023 में खर्च इसके पिछले वर्ष से 3.2% बढ़कर $38.41 बिलियन हो गया है। चीन के शहरी इलाकों में 2023 में 11.6 करोड़ से ज़्यादा बिल्लियां और कुत्ते थे।