'चाय, समोसा, रस मलाई, सारे माफिया अपने भाई', अखिलेश-आज़म की मुलाकात पर UP में लगे पोस्टर
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और आज़म खान की मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी पोस्टरबाज़ी तेज़ हो गई है। लखनऊ समेत 15 ज़िलों में लगे पोस्टरों पर लिखा है, 'चाय, समोसा, रस मलाई, सारे माफिया अपने भाई।' पोस्टरों में अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरों के जरिए सपा पर निशाना साधा गया है।