'चारों ओर नशेड़ी हैं' कहने के बाद बंद हुआ असम की डांसर का फोन, ट्रेन से हुई लापता; आंध्र में मिला शव
5 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में ट्रेन में चढ़ने के बाद लापता हुई असम की 20-वर्षीय डांसर का शव आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले में मिला है। डांसर ने अपनी सहेली को की गई आखिरी कॉल में बताया था कि उसके कोच में चारों ओर बदतमीज़ और नशे में धुत लोग हैं। इसके बाद अचानक उसका फोन बंद हो गया था।