'चोर भाइयों, जितने का सामान बेचते हो...हमसे दोगुने पैसे ले लो', किसान की अनोखी अपील हुई वायरल
शामली (यूपी) में पंप और केबल चोरी से परेशान किसान की चोरों से की गई एक अपील वाली तस्वीर ऑनलाइन वायरल है। तस्वीर में खेत में बने एक कमरे के गेट पर लिखा दिखता है, "चोर भाइयों से अपील है...जितने का सामान बेचते हो...दोगुने पैसे हमसे ले लो...पैसे रख देंगे।" बकौल किसान, चोरी से खेतों की सिंचाई प्रभावित होती है।