'चूल्हे पर खाना बना लोगी?' LPG संकट से चिंतित दूल्हे ने फेरों से पहले दुल्हन के सामने रखी शर्त
बाराबंकी (यूपी) में बीते दिनों एक शादी समारोह में फेरों से पहले दूल्हे ने दुल्हन के सामने शर्त रखते हुए पूछा कि क्या वह चूल्हे पर खाना बना लेगी। दरअसल, शादी से पहले एलपीजी सिलिंडर नहीं मिलने से दूल्हे को गैस एजेंसी के चक्कर काटकर लंबी लाइनों में लगना पड़ा था। शर्त पर दुल्हन की रज़ामंदी के बाद फेरे हुए।