'चेहरा सिकुड़ जाता था', धनश्री वर्मा से तलाक के बाद 'शराबी' बन गए थे चहल; रिहैब में बिताए थे 26 दिन
भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बताया है कि धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनकी शराब की लत काफी बढ़ गई थी। उन्होंने कहा, "पैनिक अटैक के दौरान मैं बोल भी नहीं पाता था और मेरा चेहरा सिकुड़ जाता था।" चहल के मुताबिक, शराब की लत छोड़ने के लिए उन्होंने रिहैब सेंटर में 26 दिन बिताए थे।