'चक दे इंडिया' में दिखे थे ओलंपिक्स में भारतीय खिलाड़ी पर बैन लगाने वाले हॉकी ऑफिशियल
पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी खिलाड़ी अमित रोहिदास पर 1 मैच का बैन लगाने वाले अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के टेक्निकल डेलीगेट जोशुआ बर्ट ने फिल्म 'चक दे इंडिया' में ऑस्ट्रेलियाई हॉकी कोच का किरदार निभाया था। ओलंपिक्स में भारत-ग्रेट ब्रिटेन क्वॉर्टर फाइनल में विरोधी टीम के खिलाड़ी के सिर से स्टिक टकराने पर रोहिदास को रेड कार्ड दिखाया गया था।