'चरण सेवा' वाले रेप सीन के बाद बेचैन हो गई थी: 'महाराज' की ऐक्ट्रेस शालिनी पांडे
'महाराज' फिल्म के 'चरण सेवा' वाले एक रेप सीन को लेकर फिल्म की अभिनेत्री शालिनी पांडे ने खुलासा किया है कि यह सीन शूट करने के बाद वह बेचैन हो गई थीं। उन्होंने बताया, "सीन के बाद मैं अचानक बाहर गई और मैंने अपनी टीम से कहा कि मैं बंद कमरे में नहीं रहना चाहती, फ्रेश ऐयर चाहिए।"