'छावा' की कमाई ने वर्ल्डवाइड पार किया ₹700 करोड़ का आंकड़ा
ऐक्टर विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'छावा' ने रिलीज़ के 25वें दिन तक वर्ल्डवाइड ₹705 करोड़ का कलेक्शन किया है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 'छावा' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ₹85 करोड़ की कमाई की है जबकि भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹620.3 करोड़ है। गौरतलब है कि 'छावा' में ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा भी लीड रोल में हैं।