'ज़ी' के फाउंडर सुभाष चंद्रा की वर्तमान नेटवर्थ ₹31.79 करोड़ है जो 2017 और 2018 के नेटवर्थ सर्टिफिकेट में दर्ज क्रमश: ₹45,888 करोड़ और ₹40,562 करोड़ से कम है। NCLT में उनकी पर्सनल इनसॉल्वेंसी की कार्यवाही के दौरान इस गिरावट की ओर इशारा किया। चंद्रा का ₹22,000 करोड़ का कर्ज़ ₹6.5 करोड़ के भुगतान पर सेटल होना मंज़ूर हुआ है।