ज़ोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल ने गुरुग्राम में खरीदा ₹52.3 करोड़ का सुपर-लग्ज़री अपार्टमेंट
रिपोर्ट्स के अनुसार, ज़ोमैटो के फाउंडर व सीईओ दीपिंदर गोयल ने गुरुग्राम के डीएलएफ कैमेलियास में ₹52.3 करोड़ का सुपर-लग्ज़री अपार्टमेंट खरीदा है। रियल एस्टेट ऐनालिटिक्स फर्म 'ज़ैपकी' के मुताबिक, उन्होंने मार्च में स्टांप ड्यूटी के रूप में ₹3.66 करोड़ का भुगतान किया था। 10,813 स्क्वायर फीट वाले इस अपार्टमेंट के साथ 5 वाहनों के पार्किंग की सुविधा भी होगी।