'जो राम को लाए हैं...' में बीजेपी का नाम नहीं, मैंने योगी के लिए गाया: भजन गायक कन्हैया
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने का एलान करने वाले 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे' गाने के गायक कन्हैया मित्तल ने कहा है, "गाने में बीजेपी का नाम नहीं है।" उन्होंने कहा, "(उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ हमारे गुरु हैं, उनके लिए हमने यह गाया। वह आज भी गुरु हैं...सदैव रहेंगे।"